जिले में डेंगू का खतरा बढ़ा! स्वास्थ्य विभाग की जांच में 21 जगह मिला मच्छरों का लारवा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 11:06 PM

mosquito larvae found at 21 locations in ludhiana

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज पंजाब रोडवेज की कार्यशालाओं, पीआरटीसी बस डिपो तथा उनसे जुड़े कबाड़ स्थलों (जंक यार्ड) को केंद्रित करते हुए विशेष एंटी-डेंगू अभियान चलाया गया। फेंके गए टायरों, कबाड़ सामग्री तथा पानी जमा करने वाले कंटेनरों के कारण ये...

लुधियाना,  (सहगल) : जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज पंजाब रोडवेज की कार्यशालाओं, पीआरटीसी बस डिपो तथा उनसे जुड़े कबाड़ स्थलों (जंक यार्ड) को केंद्रित करते हुए विशेष एंटी-डेंगू अभियान चलाया गया। फेंके गए टायरों, कबाड़ सामग्री तथा पानी जमा करने वाले कंटेनरों के कारण ये स्थान डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के प्रजनन के संभावित केंद्र माने जाते हैं। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को 21 कंटेनर में डेंगू मच्छर का लारवा मिला है जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही IEC (इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन) गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों, श्रमिकों एवं आम जनता को डेंगू के लक्षणों, बचाव के उपायों तथा स्वच्छ एवं सूखा वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

आज के इस विशेष अभियान के अंतर्गत टीमों ने पंजाब रोडवेज की कार्यशालाओं एवं जंक यार्डों की कुल 177 इकाइयों का दौरा किया, 238 क्षेत्रों को कवर किया, 9,422 घरों का निरीक्षण किया तथा 21,843 कंटेनरों की जांच मच्छरों के लार्वा की उपस्थिति के लिए की गई। इस दौरान 21 कंटेनर में मच्छरों के मिले लार्वा को नष्ट कर दिया गया।

सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप कौर ने कहा, "यदि उचित सावधानियां नहीं बरती गईं तो बस डिपो, कार्यशालाएं, जंक यार्ड और फेंके गए टायर डेंगू मच्छरों के बड़े प्रजनन केंद्र बन सकते हैं। डेंगू के खिलाफ लड़ाई केवल स्वास्थ्य विभाग अकेले नहीं जीत सकता, इसके लिए प्रत्येक नागरिक और संस्था की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मैं सभी विभागों, परिवहन कर्मियों और आम जनता से अपील करती हूं कि वे अपने आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। 

2000 संदिग्ध मरीज आ चुके हैं सामने
स्वास्थ्य अधिकारियों की मान्य तो अब तक जिले में डेंगू के 2000 से अधिक संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। क्रास चेकिंग के दौरान दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!