MBBS की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला

Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2022 05:56 PM

more seats will be given to mbbs students

उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर

जैतो (गुरमीत पाल): उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एम.बी.बी.एस. की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक अहम फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि केंद्रीय प्रायोजित स्कीम के तहत पंजाब को 100 एम.बी.बी.एस., हिमाचल प्रदेश को 20 सीटें और जम्मू-कश्मीर को 60 सीटें दी जा रही हैं।

इस स्कीम के माध्यम से केंद्र सरकार इन राज्यों में मेडिकल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जा रही है। केंद्र सरकार ने मेडिकल शिक्षा में पिछड़े राज्यों को मजबूत करने के लिए एम.बी.बी.एस. की 3,495 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने जा रही है। इस स्कीम के तहत पंजाब को 100, हिमाचल प्रदेश को 20 और जम्मू-कश्मीर को 60 सीटें मिलेंगी। इसी तरह केंद्र पी.जी. सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए अलग योजना बना रहा हैं। इसके तहत पहले पड़ाव में 21 राज्यों में 4,058 सीटें जोड़ने की योजना है। इनमें से 87 पंजाब को, 127 जम्मू-कश्मीर को और 17 हिमाचल प्रदेश को दी जाएंगी। केंद्र 3,495 एम.बी.बी.एस. की अतिरिक्त सीटों को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें यह राज्य भी शामिल है। जल्द ही स्वास्थ्य मंत्रालय इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसकी पुष्टि मेडिकल शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों ने की।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मेडिकल शिक्षा के बुनियादी ढांचे के एक ताजा विश्लेषण से पता लगा है कि उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में स्थिति बेहतर नहीं है। आंकड़े दर्शाते हैं कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय स्तर पर सभी मेडिकल कॉलेजों का केवल 7 प्रतिशत और एम.बी.बी.एस. की 6 प्रतिशत सीटें है। अब देश इसी स्थिति के अनुसार सीटों का बंटवारा कर रहा है। भारत के 612 मेडिकल कॉलेजों में से इस समय पंजाब और हरियाणा में 12-12, जम्मू-कश्मीर में 10, हिमाचल प्रदेश में 8 और चंडीगढ़ में 1 है। इन राज्यों में 43 कॉलेज हैं। इस समय में पंजाब में एम.बी.बी.एस. की 1750, हरियाणा में 1660, जम्मू कश्मीर में 1147, हिमाचल में 920 और चंडीगढ़ में 150 सीटें हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!