Moga में पटाखों की जगह चली गोलियां! फायरिंग में युवक घायल

Edited By Kamini,Updated: 10 Nov, 2026 03:16 PM

moga firing

मोगा में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

मोगा (कशिश): मोगा में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि पटाखों के बाद गोलियां चल गईं। दरअसल, मोगा में सोमवार रात करीब 11:30 बजे पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। 

परिजनों के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने पहले देर रात तक पटाखे फोड़ने को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद जब हैप्पी अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था, तो उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने हैप्पी का पीछा किया और कथित तौर पर 10 से 12 लोगों के साथ मिलकर उस पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से घायल हैप्पी अरोड़ा को पहले इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोगा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!