AAP MLA के घर और फ्लैट्स पर ED की रेड, CRPF की टीमें भी पहुंचीं

Edited By Kalash,Updated: 04 Nov, 2026 02:51 PM

aap mla ed raid

बताया जा रहा है कि उनके पहले वाले फ्लैट जो कि मोगा-लुधियाना रोड पर स्थित है वहां रेड की गई। इसके बाद उनके घर में ED की रेड जारी है।

मोगा (गोपी, कशिश): आम आदमी पार्टी द्वारा कुछ दिन पहले 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था जिसमें मोगा से मौजूदा  MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को भी पार्टी ने फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर ED (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) की रेड की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि उनके पहले वाले फ्लैट जो कि मोगा-लुधियाना रोड पर स्थित है वहां रेड की गई। इसके बाद उनके घर में ED की रेड जारी है। इस बात का भी पता चला है कि ED की टीमें रात 2:30 बजे से MLA के घर पहुंची हुई हैं और तब से रेड चल रही है। यहां यह बताना जरूरी है कि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसके साथ ही जालंधर से ED की टीम दो गाड़ियों में सुबह करीब 6 बजे खन्ना के गांव लिबड़ा में एक घर में रेड करने पहुंची। बताया जा रहा है कि यह घर मोगा से आम आदमी पार्टी की MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का ननिहाल का गांव है। वहीं पार्टी समर्थकों द्वारा इस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक ED के साथ CRPF की टीमें भी मौके पर पहुंची और घर और फ्लैट्स के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी ED पंजाब सरकार के कई मंत्रियों और MLA के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। फिलहाल इन सभी घटनाक्रमों पर किसी भी अधिकारी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!