मानसा के गांव में गिरी मिसाइल जैसी वस्तु, गांव वासियों में डर का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 10 May, 2025 10:58 AM

missile like object fell in mansa village

जिला मानसा के गांव मल्ल सिंह वाला में आधी रात को मिसाइल जैसी वस्तु गिरी, जिसने खेतों में तबाही मचा दी।

बोहा, बुढलाडा (अमनदीप, बांसल): जिला मानसा के गांव मल्ल सिंह वाला में आधी रात को मिसाइल जैसी वस्तु गिरी, जिसने खेतों में तबाही मचा दी। यह मिसाइल जैसी वस्तु के गिरने ये बड़ा धमाका हुआ जिसके बाद सारा गांव जाग गया। जैसे यह चीज गिरी वहां पड़े भूसे को आग लग गए और गहरा गड्ढा हो गया। किसी अन्य तरह के जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है।  

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मिसाइल जैसी वस्तु पाकिस्तान की ओर से यहां दागी गई थी। इसको लेकर गांव में भय का माहौल है। गांव मल्ल सिंह वाला के सरपंच जसपाल सिंह व पूर्व पंच दर्शन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा दो बजे गांव में अचानक रौशनी हो गया।

देखते ही देखते गांव के बाहर खेतों में विस्फोट हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। वहां पड़े भूसे में आग लग गई और करीब 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल जैसा लग रहा था, जिसने भारी तबाही हुई। उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज सुनकर पूरा गांव डर गया था और जब सुबह होती है देखा गया तो दूर से जमीन खोदी हुई दिखाई दे रही थी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!