रात को खाना खा कर सोया परिवार, सुबह उठकर देखा तो नाबालिग लड़की थी लापता

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Oct, 2020 03:16 PM

minor girl missing

उसने बताया कि जब उसने सुबह उठकर देखा तो उसकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन.....

बंगा(चमन लाल/राकेश अरोड़ा): नजदीकी गांव से नाबालिग प्रवासी लड़की के संदिग्ध हालात में लापता होने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना सदर पुलिस को दी अपनी शिकायत में नाबालिगा के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ किसी जमींदार के घर रहते हैं। 19 अक्तूबर की रात वह और उसका परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए। 

उसने बताया कि जब उसने सुबह उठकर देखा तो उसकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि किसी ने बहला फुसला कर उसे अपने काबू में कर लिया है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!