भाखड़ा नेहर में नाबालिक लड़की ने लगाई छलांग, सच्चाई जान हर कोई रह गया हैरान!

Edited By Kamini,Updated: 05 Dec, 2023 07:07 PM

minor girl jumped into bhakra canal

टियाला के नाभा रोड स्थित भाखड़ा नहर में एक लड़की के छलांग लगाने का मामला सामने आया है।

पटियाला: पटियाला के नाभा रोड स्थित भाखड़ा नहर में एक लड़की के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचा लिया और नहर से बाहर निकाल लिया। लड़की पहचान अमनदीप कौर उम्र 17 साल निवासी भवानीगढ़ के रूप में हुई है।

मौत के मुंह से बाहर निकाली गई लड़की से जब गोताखोरों ने पूछा तो उसकी बातें सुनकर सभी हैरान रह गए। लड़की ने बताया कि उसका अपने परिवार से झगड़ा हो गया था, जिससे वह परेशान थी, इसलिए आत्महत्या करने के लिए भाखड़ा आ गई। इस मौके पर गोताखोरों के अध्यक्ष शंकर भारद्वाज ने कहा कि हम नाभा रोड, भाखड़ा पर मौजूद थे, जहां लड़की सबसे पहले पहुंची, देखते ही देखते उसने सीढ़ियों से छलांग लगा दी, जिसे हमारे गोताखोरों ने तुरंत बाहर निकाल लिया। वह घर से झगड़ा करके आई थी और भाखड़ा नहर पर पहुंची जहां उसने यह कदम उठाया। उसे बाहर निकाला और पुलिस स्टेशन भेज दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!