नौकरी दिलाने के नाम पर मारी लाखों की ठगी, केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Aug, 2022 04:48 PM

millions cheated in the name of getting job

कादियां पुलिस ने शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी मारने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

बटाला (बेरी): कादियां पुलिस ने शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी मारने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में हरपाल सिंह निवासी ढपई ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी हरजीत कौर को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के लिए 6.50 लाख रुपए दिए थे परन्तु उक्त व्यक्ति ने न तो नौकरी दिलाई और न ही उसके पैसे वापस कर रहा है। ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा की गई जांच के बाद उन्होंने हरपाल सिंह के बयानों के आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!