Mata Vaishno Devi: बच्चे के मुंडन करवाने नाचते-गाते जा रहे थे मां के दरबार, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2023 12:28 PM

mata vaishno devi accident

उनका कहना है कि अभी तक 10 शव निकाले जा चुके है जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल राहत कार्य जारी है।

अमृतसर (सागर): अमृतसर से  श्री माता वैष्णों देवी जा रही बस कटड़ा के झझर कोटली में एक खाई में गिर गई। बस में करीब 72 लोग सवार थे, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले एक ही परिवार से संबंधित थे। 

PunjabKesari

घटना की खबर जैसे ही परिवार को लगी तो परिवार सहित इलाके में मातम छा गया गया। पता चला है कि बेटे के मुंडन कराने के लिए परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए इकट्ठा होरकर बस से जा रहा था। जैसे ही बस कटड़ा के  झझर कोटली पहुंची तो ड्राइवर से बस का संतुलन बिगड़ गया और खाई में गिर गई। मौके पर बी.एस.एफ. और पुलिस अधिकारियों द्वारा राहत कार्य चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि अभी तक 10 शव निकाले जा चुके है जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल राहत कार्य जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!