तूड़ी से भरे ट्रक में लगी भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2026 04:56 PM

massive fire broke out in a truck loaded with stubble

फरीदकोट के गांव हस्सणभट्टी के नजदीक उस समय हड़कंप मच गया जब तूड़ी से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई।

फरीदकोट (राजन): फरीदकोट के गांव हस्सणभट्टी के नजदीक उस समय हड़कंप मच गया जब तूड़ी से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक से उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार साफ दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक पूरी तरह से तूड़ी से भरा हुआ था। अचानक आग लगने के कारण कुछ ही मिनटों में आग ने ट्रक के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। तूड़ी सूखी होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फरीदकोट पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षा प्रबंध किए गए। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए लोगों को आग वाली जगह से दूर रहने की सलाह दी ताकि किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान न हो। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि ट्रक और उसमें भरी तूड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वायरल हो रहा वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!