Edited By Kalash,Updated: 18 Jan, 2022 02:03 PM

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली सी.एम. केजरीवाल द्वारा आम आदमी पार्टी के सी.एम. चेहरे से पर्दा उठा दिया है
मोहालीः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली सी.एम. केजरीवाल द्वारा आम आदमी पार्टी के सी.एम. चेहरे से पर्दा उठा दिया है। मोहाली में प्रेस कान्फ्रेंस दौरान उन्होंने भगवंत मान को पंजाब का सी.एम. चेहरा घोषित किया है।
आपको बता दें कि 'आप' ने पंजाब के लोगों से सी.एम. चेहरे को लेकर मोबाइल नंबर जारी कर सर्वे किया गया था। इस दौरान 22 लाख लोगों ने अपना फीड बैक दिया जिसमें भगवंत मान लोकप्रिय पाए गए और 93% लोगों ने सी.एम. चेहरे के लिए उनका नाम चुना। इस सर्वे के दौरान भगवंत मान का नाम सबसे आगे आया जिसके चलते अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब सी.एम. फेस ऐलान कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here