सोशल मीडिया पर नशा कर वीडियो अपलोड करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Kalash,Updated: 27 Mar, 2022 11:52 AM

man uploaded a video of taking drugs on social media

चिट्टा पीने की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की खबर को ‘पंजाब केसरी’ ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था

लुधियाना (राज): चिट्टा पीने की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की खबर को ‘पंजाब केसरी’ ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी बबलू चौहान को काबू कर लिया। थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा करने का केस दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से एक सिल्वर रैपर, 10 रुपए का नोट और अन्य सामान मिला है। एस.एच.ओ. दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बबलू चौहान जो हेरोइन का नशा करने का आदी है और एक खाली प्लाट में बैठ कर नशा कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत उक्त जगह पर छापेमारी की और उसे पकड़ लिया पर उसके पास कोई नशा नहीं मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसने नशा कर लिया था। तलाशी दौरान उससे एक सिल्वर पन्नी, 10 रुपए का नोट, लाईटर बरामद हुआ। आरोपी को पकड़ कर केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : भयानक सड़क हादसे ने तबाह कर दिया पूरा परिवार, माता-पिता सहित मासूम की हुई दर्दनाक मौत

यहां बता दें कि 24 मार्च को ‘पंजाब केसरी’ की टीम को एक वीडियो मिली थी, जिसमें एक नौजवान हेरोइन का नशा कर रहा था और उसकी वीडियो बना रहा था। फिर उसने उक्त वीडियो अपने फेसबुक स्टेटस पर लगा दी थी, जिस के बाद ‘पंजाब केसरी’ ने इस खबर को प्रमुखता के साथ छाप कर खुलासा किया था कि आज के नौजवान नशा कर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। खबर छपने के बाद पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू कर दी और आज उसे पकड़ लिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!