बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में? 25 दिनों के बाद भी सुनवाई नहीं, तस्वीर बयां कर रही मंजर

Edited By Urmila,Updated: 29 Apr, 2026 05:37 PM

major negligence by the electricity department

मुख्यमंत्री पंजाब के अपने शहर संगरूर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पटियाला गेट स्थित कृष्णा बुक डिपो के सामने घनी आबादी वाले क्षेत्र में पिछले 25 दिनों से एक बिजली का खंभा दो जगहों से टूटा हुआ है।

संगरूर (सिंगला): मुख्यमंत्री पंजाब के अपने शहर संगरूर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पटियाला गेट स्थित कृष्णा बुक डिपो के सामने घनी आबादी वाले क्षेत्र में पिछले 25 दिनों से एक बिजली का खंभा दो जगहों से टूटा हुआ है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ताज्जुब की बात यह है कि दुकानदार और समाजसेवी बार-बार शिकायतें दर्ज करवा रहे है लेकिन विभाग बिना समाधान किए ही ऑनलाइन शिकायतों को 'बंद' कर रहा है।

Electricity Department

समाजसेवी जतिंदर कालड़ा ने बताया कि कल सुबह उन्होंने भी ऑनलाइन शिकायत (100945723) दर्ज करवाई थी, जिसे शाम तक बिना खंभा बदले ही बंद कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इस टूटे खंभे के कारण कोई जानी-मानी हानि होती है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? इस खंभे पर प्रशासन द्वारा लगाए गए कीमती सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जो खंभा गिरने पर नष्ट हो सकते हैं। कालड़ा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान न हुआ, तो वे मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को लिखित शिकायत भेजेंगे और किसी भी नुकसान के लिए पीएसपीसीएल जिम्मेदार होगा। इस क्षेत्र से रोजाना हजारों स्कूली बच्चे और आम जनता गुजरती है, जिनकी जान दांव पर लगी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!