Edited By Urmila,Updated: 17 Nov, 2023 12:28 PM

अमृतसर में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: अमृतसर में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जंडियाला गुरु में ए.एस.आई. सरूप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। ड्यूटी पर जाते समय बेखौफ हमलावरों की ओर से वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि सिर में गोली मारी गई है। सुबह गांव खानकोट नजदीक सरूप सिंह का शव बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई . सरूप सिंह अमृतसर देहताी के नवां गांव चौकी पर तैनात था। रात से ए.एस.आई. सरूप सिंह का फोन बंद आ रहा था। ए.एस.आई. 2-3 से छुट्टी पर था। छुट्टी काटने के बाद ही वह ड्यूटी पर जा रहा था। यह उक्त घटना रंजिश के चलती की गई है या कोई और वजह है इसे लेकर अभी तक साफ नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here