पंजाब की केंद्रीय जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध! हाई रिस्क कैदी समेत 4 से मोबाइल बरामद

Edited By Urmila,Updated: 28 Jul, 2026 02:28 PM

major breach in the security of punjab central jail

केंद्रीय जेल फरीदकोट में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने के लिए चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान एक हाई रिस्क बंदी और तीन हवालातियों के कब्जे से कुल चार मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

फरीदकोट (राजन) : केंद्रीय जेल फरीदकोट में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने के लिए चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान एक हाई रिस्क बंदी और तीन हवालातियों के कब्जे से कुल चार मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस संबंध में सिटी कोतवाली फरीदकोट पुलिस ने जेल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल फरीदकोट के सहायक सुपरिटेंडेंट करमजीत सिंह भुल्लर द्वारा थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट को भेजी गई शिकायत में बताया गया कि 27 जुलाई को जेल गार्ड की सहायता से जेल के सुरक्षा जोन सहित विभिन्न ब्लॉकों और बैरकों की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ब्लॉक-बी की बैरक नंबर-6 में बंद हाई रिस्क बंदी नवजोत सिंह निवासी गांव ईश्वर सिंह वाला, जिला बरनाला के कब्जे से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया।

इसी दौरान जेल के अन्य ब्लॉकों में की गई तलाशी में हवालाती रमणदीप सिंह निवासी भोरा कॉलोनी, जिला लुधियाना, हवालाती भूपिंदर सिंह निवासी बाबा सूरत नगर, जिला मोगा तथा हवालाती कुलविंदर सिंह निवासी बोगेवाल, जिला मोगा के कब्जे से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन और दो कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुए। जेल प्रशासन ने बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड कब्जे में लेकर इसकी सूचना तुरंत सिटी कोतवाली फरीदकोट पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हाई रिस्क बंदी और तीनों हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार मामलों की जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन और सिम कार्ड किस माध्यम से पहुंचे तथा इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!