महाकाल मंदिर उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा, एक की मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 06 Aug, 2025 03:22 PM

mahakaal temple accident family death

मोगा-लुधियाना जी.टी. रोड पर हुई एक कार दुर्घटना में मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे अमृतसर निवासी गौरव मेहरा निवासी फॉली एन्क्लेव की मौत हो गई।

मोगा (आजाद) : मोगा-लुधियाना जी.टी. रोड पर हुई एक कार दुर्घटना में मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे अमृतसर निवासी गौरव मेहरा निवासी फॉली एन्क्लेव की मौत हो गई, जबकि रितेश डोगरा निवासी शक्ति नगर जम्मू और चालक रवि कुमार घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर रहे मेहना थाने के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के जीजा विशाल उप्पल निवासी अमृतसर के बयानों पर ट्रक चालक जगदीश सिंह निवासी बाबा टेक सिंह पार्क मोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसाग्रस्त कार और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। विशाल उप्पल ने बताया कि उसके जीजा और एक अन्य व्यक्ति महाकाल मंदिर उज्जैन मध्य प्रदेश से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी कार सड़क के गलत साइड में खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में उसके जीजा गौरव मेहरा की मौत हो गई और रवि कुमार व रितेश डोगरा को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक का शव सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!