लुधियाना व्यापार मंडल प्रधान ने रेल मंत्री को भेजे घुंघरू, कहा- कार्पोरेट घरानों के इशारों पर नाच रहे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Nov, 2020 11:47 AM

ludhiana trade board head sent ghungroo to railway minister

मनिंदर पाल के अनुसार रेल मंत्री ने ऐसा बड़े कार्पोरेट घरानों के इशारों पर किया है। उन्होंने कहा कि गोयल बड़े कार्पोरेट......

लुधियाना: लुधियाना व्यापार मंडल के प्रधान मनिंदर पाल सिंह गुलियानी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर घुंघरू ऑर्डर किया है। इस ऑर्डर में उन्होंने गोयल के मुंबई स्थित घर का पता लिखा है, जहां इसकी डिलीवरी होगी। किसान संगठनों ने मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए रेल पटरियां खोल दी हैं, लेकिन रेल मंत्री ने अभी भी पंजाब के लिए मालगाड़ियां बंद कर रखी हैं। 

मनिंदर पाल के अनुसार रेल मंत्री ने ऐसा बड़े कार्पोरेट घरानों के इशारों पर किया है। उन्होंने कहा कि गोयल बड़े कार्पोरेट घरानों के इशारों पर नाच रहे हैं इसलिए उन्हें इन घुंघरुओं को पहन लेना चाहिए, ताकि पूरी दुनिया को पता चल सके कि भारत का रेल मंत्री बड़े कॉर्पोरेट घरानों के इशारों पर काम कर रहा है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!