लुधियाना में इस शख्स की बीच सड़क लोगों ने की जमकर धुनाई

Edited By Vaneet,Updated: 29 Aug, 2020 01:06 PM

ludhiana this man middle road was fiercely beaten by people

किचलू नगर मार्कीट से जा रही एक महिला के हाथ से बाइक सवार 3 स्नैचरों ने पर्स छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आ...

लुधियाना(राज): किचलू नगर मार्कीट से जा रही एक महिला के हाथ से बाइक सवार 3 स्नैचरों ने पर्स छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा करके एक युवक को पकड़ लिया, जबकि बाकी दोनों साथी भाग गए। पकड़े गए युवक की लोगों ने छित्तर परेड की और उसे थाना पी.ए.यू के अंतर्गत आती चौकी किचलू नगर की पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के दूसरे साथी को भी पकड़ लिया, जबकि अब तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। इस दौरान लोगों को युवक से कुछ मोबाइल भी मिले थे जोकि पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 5 बजे की है। महिला किचलू नगर मार्कीट से होते हुए जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर 3 युवक पीछे से आए और उसके हाछ में पकड़ा पर्स छीनने लगे। महिला ने शोर मचाया तो एक व्यक्ति ने बाइक सवारों को पकडऩे की कोशिश की, मगर आरोपी बाइक लेकर भागने लगे। इस बीच बाकी लोग भी एकत्रित हो गए। हंबड़ा रोड, ज्योति केंद्र के पास लोगों ने बाइक सवारों को घर लिया और एक युवक उनके हाथ लग गया। उधर, थाना पी.ए.यू के एस.एच.ओ परमदीप सिंह ने बताया कि महिला के बयानों पर आरोपियों पर केस दर्ज किया जा रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!