त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

Edited By Kamini,Updated: 04 Nov, 2026 05:43 PM

ludhiana saharsa special train

आने वाले त्योहारों को देखते हुए, रेलवे यात्रियों की आसान आवाजाही के लिए लुधियाना-सहरसा-लुधियाना रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन इस तरह चलाएगा।

फिरोजपुर (कुमार): आने वाले त्योहारों को देखते हुए, रेलवे यात्रियों की आसान आवाजाही के लिए लुधियाना-सहरसा-लुधियाना रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन इस तरह चलाएगा। यह जानकारी देते हुए नॉर्दर्न रेलवे फिरोजपुर के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर बसंत कुमार ने बताया कि रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 04658 लुधियाना से सहरसा के लिए 10 नवंबर को (01 ट्रिप) चलेगी। यह रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 04658 लुधियाना से शाम 17:35 बजे चलेगी और 30 घंटे 15 मिनट बाद 23:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 04657 सहरसा से लुधियाना के लिए 12 नवंबर, 2026 को (01 ट्रिप) चलेगी।

यह स्पेशल ट्रेन 04657 सहरसा से सुबह 03:50 बजे चलेगी और 28 घंटे 45 मिनट बाद सुबह 08:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी। रास्ते में यह रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में ढंडारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुरवाल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। उन्होंने रेल यात्रियों से अपील की कि वे इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का फायदा उठाएं और अपनी यात्रा को आसान बनाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!