गुंडागर्दी का तांडव: खाना खत्म होने पर भड़के बदमाश, ढाबा संचालक को बेरहमी से पीट की लूट

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2026 09:26 AM

ludhiana robbery news

न्यू शिवपुरी इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ गुंडों ने एक

लुधियाना(राज): न्यू शिवपुरी इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ गुंडों ने एक ढाबा संचालक पर दो बार हमला कर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। महज खाना खत्म होने की बात कहने पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष और लूटपाट में बदल गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी जान-माल की गुहार लगाई है। इस मामले में थाना दरेसी की पुलिस ने राहिल की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

बदमाशों ने जबरन गल्ले से उड़ाए 15,000 रुपये 
पीड़ित ने बताया कि बीती 31 मार्च की रात करीब 10:30 बजे जब वह अपना ढाबा बंद करने की तैयारी में था, तभी तीन युवक पैदल आए और खाना मांगने लगे। जब उन्हें बताया गया कि खाना खत्म हो चुका है, तो वे भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने जबरन गल्ले से 15,000 रुपये और पीड़ित की जेब से 3,000 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

दुकानदार की बेरहमी से की पिटाई 
हैरानी की बात तो यह है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि 2 अप्रैल की रात करीब 10:00 बजे फिर से 10-12 अज्ञात हमलावरों ने ढाबे पर धावा बोल दिया और दुकानदार की बुरी तरह पिटाई की।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!