गुंडागर्दी का नंगा नाच: लैब में घुसकर दुकानदार पर ईंट से हमला, दुकान में जमकर की तोड़फोड़

Edited By Vatika,Updated: 04 Apr, 2026 09:44 AM

attack on shopkeeper ludhiana

दशमेश नगर इलाके में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने एक क्लीनिकल

लुधियाना(राज): दशमेश नगर इलाके में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने एक क्लीनिकल लैबोरेट्री के अंदर घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। हमलावरों ने दुकानदार के सिर पर ईंट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने सुनील कुमार के बयानों के आधार पर एक ही परिवार के दस लोगों पर केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि गली नंबर 12, दशमेश नगर में उसकी 'पाल क्लीनिक लैबोरेट्री' के नाम से दुकान है। 1 अप्रैल की रात करीब 10:00 बजे जब वह अपनी लैब पर मौजूद था, तो उसका एक जानकार राजू अपनी जान बचाने के लिए भागता हुआ उसकी दुकान के अंदर आकर छिप गया। कुछ हमलावर उसका पीछा कर रहे थे।

जैसे ही राजू अंदर छिपा, पीछे से आए दोषियों ने दुकान पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दुकानदार के माथे पर ईंट दे मारी। पीड़ित ने अपनी जान बचाने के लिए दुकान के केबिन के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वे जबरदस्ती केबिन के अंदर घुस आए और दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की। जब पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!