साहनेवाल में मजदूर की किरच घोंपकर बेरहमी से ह+त्याl, पेट की अंतड़ियां निकलीं बाहर

Edited By Vatika,Updated: 03 Oct, 2026 10:40 AM

ludhiana crime news

उसके पेट की अंतड़ियां तक बाहर निकल आईं और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

लुधियाना(राज): साहनेवाल कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार (किरच) से गोदकर नृशंस हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर इतनी बर्बरता से प्रहार किए कि उसके पेट की अंतड़ियां तक बाहर निकल आईं और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घात लगाकर बैठे बदमाशों ने चारों तरफ से घेरा
खून से लथपथ युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही हरकत में आई थाना साहनेवाल की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल उसके दो अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। मृतक के भाई दीपक कुमार निवासी अनंत विहार कॉलोनी, रामगढ़ रोड (साहनेवाल) ने बताया कि 1 अक्टूबर की रात उनके घर में खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। इसके चलते उसका भाई दिनेश कुमार (35) रात के समय पैदल ही पुराना बाजार से खाना लेने के लिए निकला था। जैसे ही दिनेश पुराना बाजार के नजदीक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे रंजिश रखने वाले बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पहले दिनेश के साथ बुरी तरह मारपीट की। विवाद के दौरान हमलावरों ने अपने पास छिपाकर रखी धारदार किरच निकाल ली और दिनेश पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। आरोपियों ने दिनेश के पेट में गहरे वार किए, जिससे उसके पेट की अंतड़ियां बाहर आ गईं। इसके बाद उसके सिर पर भी हथियार से जोरदार वार किए गए, जिससे उसकी खोपड़ी फट गई। सड़क पर दिनेश को तड़पता और खून से लथपथ छोड़कर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

निर्मम हत्या के बाद परिवार में मचा कोहराम
राहगीरों व स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और दिनेश को तुरंत साहनेवाल के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक ने बताया कि दिनेश बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था और अनाज मंडी व दुकानों पर पल्लेदारी कर अपने परिवार का पेट पालता था। दिनेश की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चों  को रोता-बिलखता छोड़ गया है। घर के अकेले कमाने वाले सदस्य की इस तरह निर्मम हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना साहनेवाल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के भाई दीपक के बयानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रेड कर मुख्य आरोपी संजीत कुमार निवासी बलाला कॉलोनी, जुगियाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात में संजीत के साथ शामिल उसके दो अन्य साथियों—उमेश कुमार निवासी सूदां वाली कच्ची पहाड़ी और गोलू निवासी पुराना बाजार (साहनेवाल) की पहचान कर ली गई है। पुलिस की विशेष टीमें दोनों फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और अधिकारियों का दावा है कि बाकी दोनों आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजकर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!