बारिश में गिरी दीवार के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर Couple पर जानलेवा हमला

Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2026 09:06 AM

ludhiana crime news

पीड़ित के बयानों पर शेरू और 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

लुधियाना, (राज): बारिश के कारण गिरी घर के बाड़े की पिछली दीवार की दोबारा चिनाई करवाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शेरू ने अपने अज्ञात साथियों के साथ कृपाण व दातर जैसे तेजधार हथियारों से लैस होकर घर के अंदर जबरन घुसकर दंपत्ति की बेरहमी से पिटाई की और फरार हो गए। लियाक़त अलीकी शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने नामजद आरोपी शेरू और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण उसके घर के बाड़े की पिछली दीवार गिर गई थी। बीते 18 अगस्त को जब वह मिस्त्री लगाकर गिरी हुई दीवार का दोबारा निर्माण करवा रहा था, तभी आरोपी शेरू वहां आ धमका। आरोपी ने काम रुकवाते हुए कहा कि पहले जमीन की पूरी पैमाइश करवाओ, उसके बाद ही दीवार बनने दी जाएगी। विवाद से बचने के लिए पीड़ित ने तुरंत मिस्त्रियों को काम से हटा दिया और निर्माण रोक दिया।

निर्माण कार्य रुकवाने के बावजूद आरोपी की रंजिश खत्म नहीं हुई। उसी दिन शाम करीब 4:45 बजे आरोपी पूरी योजना बनाकर आयाआरोपी शेरू अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ कृपाण, दातर और अन्य तेजधार हथियारों से लैस होकर पीड़ित के घर का मेन गेट खोलकर जबरन अंदर घुस आया। घर में घुसते ही आरोपियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया और दोनों की बेरहमी से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। घायल दंपत्ति को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!