लुधियाना: आम लोगों को कर्फ्यू में मिली राहत, अब इस समय तक खुलेंगी दुकानें

Edited By Tania pathak,Updated: 21 May, 2021 04:25 PM

ludhiana common people get relief in curfew

लुधियाना में भी बाकी जिलों की तरह लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू में थोड़ी राहत देने के आदेश जारी हुए है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर

लुधियाना: लुधियाना में भी बाकी जिलों की तरह लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू में थोड़ी राहत देने के आदेश जारी हुए है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने दुकानें सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक खोलने के आदेश जारी किए है। नए निर्देशों के मुताबिक 24 मई से हर सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कर्फ़्यू अब दोपहर एक बजे लगाया जाएगा। 

इसी के साथ  ईटिंग जॉइंट/ रेस्टोरेंट आधी भी अब सुबह सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक होम डिलीवरी कर सकती हैं। कुरियर कंपनयों को भी राहत देते हुए डीसी ने कहा है कि वो भी रात 8 बजे तक पार्सल पहुंचा सकती हैं।

आपको बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से कोरोना कर्फ्यू और वीकेन लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में आम जनता के लिए इसमें थोड़ी राहत दी गई है। पहले  ईटिंग जॉइंट केवल दोपहर तक ही भोजन की डिलीवरी कर सकते थे लेकिन अब इसको बढ़ा कर रात 8 बजे तक कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!