लुधियाना ब्लास्ट मामला में पुलिस ने काबू किए मास्टरमाइंड, हुए यह खुलासे

Edited By Kalash,Updated: 22 May, 2022 02:10 PM

ludhiana blast case

लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए ब्लास्ट मामले पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है

लुधियाना : लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए ब्लास्ट मामले पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है और लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस हमले के मास्टरमाइंड सुरमुख सिंह और दिलबाग सिंह को काबू कर चुकी है। इन काबू किए आरोपियों के तार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और खालिस्तानियों से जुड़े हुए है। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट में इस्तेमाल IED मंगवाई पाकिस्तान से मंगवाई गई थी और इन आरोपियों ने यह विस्फोटक गगनदीप सिंह को डिलीवर किया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एन.आई.ए. मास्टरमाइंड सुरमुख सिंह और दिलबाग सिंह का रिमांड ले सकती है उनसे कई अन्य अहम जानकारियां भी मिल सकती हैं। आपको बता दें कि गत वर्ष 23 दिसंबर को लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में ब्लास्ट हुआ था। इस मामले में ब्लास्ट करने वाले पंजाब पुलिस के बर्खास्त कर्मचारी गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!