सगोवाल पुल के पास दर्दनाक हादसा: वरना कार चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 19 वर्षीय युवती की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2026 09:37 AM

ludhiana accident news

इलाके में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 19 वर्षीय

लुधियाना, (राज): जसपाल बांगर इलाके में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका अपनी स्कूटी पर सवार होकर शॉपिंग के लिए जा रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता मिथलेश ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी बीते 28 अगस्त को अपनी स्कूटी पर सवार होकर डी-मार्ट (सगोवाल पुल के नजदीक) में खरीदारी (शॉपिंग) करने के लिए जा रही थी। जब खुशी स्कूटी चलाते हुए सगोवाल पुल, जशपाल बांगर के पास पहुंची, तभी एक सफेद रंग की वेरना कार संख्या PB-13-AN-6772 के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ चलाते हुए खुशी की स्कूटी को सीधी और भीषण टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से खुशी सड़क पर दूर जा गिरी और सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक अपनी वेरना कार की रफ्तार तेज कर मौके से रफूचक्कर हो गया।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।पीड़ित पिता के बयानों और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा नोट किए गए कार नंबर के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने वेरना कार के अज्ञात चालक के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए वाहन मालिक और दुर्घटना के समय कार चला रहे आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!