Kisan Andolan: 11 हजार फीट ऊंची बर्फीली चोटी पर लवप्रीत ने लहराया 'किसानी झंडा'

Edited By Tania pathak,Updated: 15 Jan, 2021 12:42 PM

lovepreet of mansa waved  kisan flag  on snowy peak

काले कानूनों खिलाफ चल रहा संघर्ष इस समय पूरी दुनिया में चमका हुआ है।

मानसा (मनजीत कौर): काले कानूनों खिलाफ चल रहा संघर्ष इस समय पूरी दुनिया में चमका हुआ है। वहीं मानसा के एक युवक ने हिमाचल प्रदेश  के डलहौजी में स्थित 11 हजार फीट ऊंची बर्फीली चोटी जोत पास दर्रे पर भारतीय किसान यूनियन (एकता) का झंडा  फहराकर  कृषि कानूनों खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद करते हुए ओर प्रोत्साहित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में इतिहास विभाग में मास्टर की डिग्री कर रहा मानसा वासी युवक लवप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह (कान्नूगो)  6 जनवरी को शुरू हुए नैशनल एडवैंचर कम ट्रैकिंग कैंप-2021 खजियार-डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) में शामिल था। 

लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह और उसके अन्य साथी अंग्रेज सिंह (राजगड़ कुब्बे), अमरेंद्र सिंह (यात्री), हरजिंद्र सिंह (कोटली अबलू), कोट फत्ता के 3 युवक अकाशदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, यशवंत सिंह व अन्य 10 राज्यों के युवकों ने खजियार के इस जोत पास दर्रे की 11 हजार फीट ऊंची बर्फीली चोटी पर किसानी संघर्ष के हक में किसानी झंडा लहराया हैं। इस मौके उन्होंने बर्फीली चोटी पर किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए ।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!