लौंगोवाल स्कूल वैन हादसाः मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Edited By Mohit,Updated: 15 Feb, 2020 06:16 PM

longowal school van accident chief minister ordered magistrate inquiry

लौंगोवाल में स्कूल वैन में आग लगने के कारण जिंदा जले चार बच्चों की घटना पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र............

चंडीगढ़ः लौंगोवाल में स्कूल वैन में आग लगने के कारण जिंदा जले चार बच्चों की घटना पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दुख प्रगट किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि लौंगोवाल में एक स्कूल वैन में उस वक्त आग लग गई जब वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जब यह हादसा हुआ उस दौरान वैन में लगभग 12 बच्चे सवार थे। जिनमें से 4 बच्चों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 बच्चों को गांव वालों ने बाहर निकाला। मरने वाले चार बच्चों में से दो एक ही परिवार के थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!