अमृतसर लोकसभा क्षेत्र के राजासांसी मतदान बूथ पुनर्मतदान कल

Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2019 04:19 PM

lok sabha election 2019

पंजाब में अमृतसर लोकसभा क्षेत्र के राजासांसी विधानसभा हलका के मतदान बूथ नंबर 123 पर कल सुबह सात बजे से पुनर्मतदान होगा । मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करूणा राजू ने आज यहां बताया कि राज्य में 19 मई को हुए मतदान के दौरान सामने आई कमियों को देखते...

चंडीगढ़/अमृतसर: पंजाब में अमृतसर लोकसभा क्षेत्र के राजासांसी विधानसभा हलका के मतदान बूथ नंबर 123 पर कल सुबह सात बजे से पुनर्मतदान होगा । मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करूणा राजू ने आज यहां बताया कि राज्य में 19 मई को हुए मतदान के दौरान सामने आई कमियों को देखते हुए पोलिंग बूथ 123 पर दोबारा वोट डलवाने के आदेश दिए हैं।

मतदान 22 मई को 7 सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा । उन्होंने बताया कि इस मतदान बूथ के चुनाव अधिकारी तथा पर्यवेक्षकों को नियमों के अनुसार कार्यवाही करने की हिदायतें जारी कर दी गई हैं और साथ ही सियासी पाटिर्यों तथा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। मतदान को लेकर आवश्यक सुरक्षा स्टाफ, ई.वी.एम. मशीनें और चुनाव कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!