Edited By Kamini,Updated: 08 Jun, 2026 12:28 PM

जिले में मंदिर के बाहर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। अमृतसर के 100 फीट रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर युवकों के 2 ग्रुप आपस में भिड़ गए। लड़ाई के दौरान एक एक्टिवा में भी तोड़फोड़ की गई।
अमृतसर: जिले में मंदिर के बाहर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। अमृतसर के 100 फीट रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर युवकों के 2 ग्रुप आपस में भिड़ गए। लड़ाई के दौरान एक एक्टिवा में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के हनुमान मंदिर में आरती चल रही थी और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। इसी बीच अचानक मंदिर के बाहर अफरा-तफरी मच गई और युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जहां करीब एक दर्जन युवक पहुंचे और 3 युवकों पर हमला कर दिया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह लड़ाई पुरानी रंजिश के कारण हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवक जान बचाने के लिए मंदिर के अंदर भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया। आरोप है कि युवकों को मंदिर से खींचकर बाहर निकाला गया और रॉड से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना है कि किसी धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह की हिंसक घटना बहुत चिंताजनक है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। डिवीजन बी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) बलजिंदर सिंह औलाख ने कहा कि जांच जारी है और पूरी जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ शेयर की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here