लोकसभा उपचुनाव, भाजपा की सीनियर लीडरशिप ने बनाई रणनीति

Edited By Urmila,Updated: 07 Mar, 2023 01:17 PM

lok sabha by election bjp s senior leadership chalked out a strategy

लोकसभा उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सीनियर लीडरशिप ने एक बैठक स्थानीय होटल में की।

जालंधर: लोकसभा उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सीनियर लीडरशिप ने एक बैठक स्थानीय होटल में की, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश, सह- प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और मुकेरियां से विधायक जंगी लाल महाजन ने की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री एवं जोनल प्रभारी जीवन गुप्ता ,प्रदेश महामंत्री राजेश बागा व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं ने जालंधर लोकसभा उपचुनावों की तैयारियों को लेकर हर पहलू पर चर्चा की। मौजूदा सरकार की विफल कार्यप्रणाली के चलते उद्योग व व्यापारी वर्ग मुश्किलों में है, प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी और जन हितैषी योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। इन सभी विषयों पर पंजाब भाजपा द्वारा गहनता से चिंतन किया गया। जालंधर लोकसभा में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर इस बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक विधानसभा में लगाए गए प्रभारी और जालंधर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए कि वे धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ -साथ हर वर्ग के लोगों से संपर्क साधने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करें।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, और मौजूदा सरकार की फेल कार्यप्रणाली पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेगे। शर्मा ने कहा कि सरेआम व्यापारियों से फिरौती की मांग की जा रही है और न देने की सूरत में उनका दिनदहाड़े कत्ल किया जा रहा है। पंजाब में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि जालंधर के रुके हुए विकास को रफ्तार केवल भाजपा का सांसद ही दे सकता है। सोम प्रकाश ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास को पूरे देश में लोगों से प्यार और समर्थन मिल रहा है। नरेंद्र मोदी के इसी विकास मॉडल पर भाजपा लोक सभा उप-चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर विकास कार्यों को किया जाएगा और क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

बैठक में भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता अरुणेश शाकर, तीक्ष्ण सूद, अरविंद खन्ना, जगदीप सिंह नकई, प्रेम मित्तल, बलबीर सिंह सिद्दू,परमिंदर सिंह बराड़,दलबीर सिंह वेरका, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, बलविंदर सिंह लाडी, अमरपाल सिंह बोनी, मनप्रीत सिंह बादल ,कृष्णदेव भंडारी, मोहिंदर भगत, सरबजीत सिंह मक्कड़, सुरेंद्र महे, नरेंद्र पाल सिंह चंदी, सुशील शर्मा, पुनीत शुक्ला आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!