Lok Sabha by-election:  नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार भाजपा

Edited By Urmila,Updated: 29 Mar, 2023 02:41 PM

lok sabha by election bjp fully prepared for municipal elections

उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

जालंधर: पंजाब भाजपा के प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने दो दिवसीय पंजाब प्रवास के दौरान मंगलवार को जालंधर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी जालंधर लोकसभा उपचुनाव और नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। देश के विभिन्न राज्यों में जीत का परचम लहराते हुए अब जालंधर में चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि जालंधर के लोग भी भाजपा का सांसद बनाने के लिए काफी उत्सुक हैं। पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार अपना जनाधार खो चुकी है। जिस भरोसे के साथ लोगों ने आम आदमी पार्टी को पंजाब की सत्ता सौंपी थी। अब उसी जनता का भरोसा पूरी तरह से टूट चुका है। आम आदमी पार्टी हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नैया है। जिसे कई राज्यों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पंजाब की तरक्की के लिए भी लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं ।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा पहली बार जालंधर लोक सभा सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि पहले उनका सहयोगी दल चुनाव लड़ता आया है। अब भाजपा अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जालंधर को स्मार्ट सिटी के लिए चुना था। जिसके लिए करोड़ों रुपए का फंड मोदी सरकार की ओर से भेजा गया था लेकिन पिछली सरकार ने उसमें घपला किया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा का सांसद बनने पर स्मार्ट सिटी फंडों की जांच होगी और पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार केवल बोर्डों और विज्ञापनों में ही नजर आ रही है जमीनी स्तर पर कहीं भी खड़ी नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बरसात के कारण किसानों की 100 फीसदी फसलें बर्बाद हुई है। जिन्हें पंजाब सरकार द्वारा 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को नुक्सान की जांच के लिए भाजपा ने भी एक टीम मालवा क्षेत्र में भेजी है। जांच के बाद इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर केंद्र को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही किसानों के हितैषी रहे हैं।

अमृतपाल प्रकरण पर उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा किसी भी हालत में पंजाब में अमन शांति और भाईचारे को आंच नहीं आने देगी। पंजाब की अमन शांति को चोट पहुंचाने वाले कभी भी पंजाब के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि पंजाब को तोड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए लेकिन किसी बेकसूर से नाइंसाफी भी नहीं होनी चाहिए।

शर्मा ने अंत में कहा कि भाजपा शुरू से ही कहती रही है कि सिख हमारी ताकत है और पगड़ी हिंदुस्तान का सम्मान है। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, सह प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, राजेश बाघा, प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राकेश राठौर, सुभाष शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत, विधायक जंगी लाल महाजन, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू, सरबजीत मक्कड़, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन, अमरजीत सिंह गोल्डी, देवेंद्र भारद्वाज, अमित भाटिया, मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार सहित कई नेता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!