PM मोदी ने कैंसर अस्पताल का किया उद्घाटन, कहा- 4 दीवारें खड़ी करने से नहीं बनता हेल्थ सेंटर

Edited By Kamini,Updated: 24 Aug, 2022 04:47 PM

live narendra modi arrives in mohali will inaugurate the hospital for a while

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब दौरे पर हैं।

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब दौरे पर हैं। पी.एम. नरेन्द्र मोदी मोहाली पहुंच गए हैं। उनके आने पर पिछली बार सुरक्षा में बरती गई लापरवाही से सबक लेते हुए पंजाब पुलिस ने इस बार मोहाली में कड़े इंतजाम किए हैं।  पी.एम. मोदी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया गया। केंद्र सरकार की तरफ से यह पंजाबियों को बड़ा तोहफा दिया गया है।  इस दौैरान कांग्रेस पार्टी का कोई लीडर समारोह में शामिल नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी के सभी लीडर इस समय वहां मौजूद हैं।

पी.एम. मोदी ने कहा कि देश के हैलथ सैंटर में  22 करोड़ लोगों को कैंसर से जूड़ी संक्रीनिंग हो चुकी है। 50  हाजर संक्रीनिंग पंजाब में हुई है। जिन लोगों की कैंसर की बीमारी की पहचान शुरूआत में होती है उसे बचाना संभव होता है। आष्युमान भारत जिला स्तर पर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को लिए 64 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। बठिंडा एम्स भी बड़ी सुविधा दे रह है। अगर कैंसर में बात की जाए तो देश में कैंसर से जुड़े इलाज की आधुनिक व्यवस्था की जा रही है।  पंजाब में भी यह अधुनिक अस्पताल खोला गया है। अस्पताल बनाना जीतना जरूरी है उताना ही जरूरी डाक्टरों का होना जरूरी है। 

हैल्थ सैंटर खुलने से रोजगार के भी साधन पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब गरीब के घर बीमारी आती थी तो घर जमीन तक बिक जाती थी। हमारी सरकार ने इन गरीबों को आष्युमान की सुविधा दी। आष्युमान योजना ने 5 लाख रुपए की मुफ्त इलाज की सुविधा दी है जिसके तहत साढ़े 3 करोड़ मरीजों ने अपना इलाज करवाया है जिसके उन्हें एक भी पैसा नहीं देना पड़ा है। पंजाब में हेल्थ सेंटर 3 वेलनेस सेंटर सेवा प्रदान कर रहे हैं। कैंसर से डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है। इसका इलाज संभव है। इस लड़ाई में आपको जो भी मदद चाहिए वह केंद्र सरकार उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा की केंद्र को गरीब से गरीब की भी चिंता है। 

इस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह में शामिल सभी मंत्रियों व जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाभा कैंसर अस्पताल बारे में बात करते हुए कहा पंजाब के साथ हिमाचल, हरियाणा को भी फायदा होगा। हर तिरंगा को लेकर उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। स्वास्थ्य विकास का विकसित होना भी उतना जरूरी है, जब भारत के लोग स्वस्थ्य होंगे तो उनकी उर्जा सही दिशा में लगेगी। इस आधुनिक अस्पताल में केंद्र सरकार टाटा मैमोरियल सैंटर ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह सैंटर देश विदेश में अपनी आधुनिक  निर्माण में अपने रोल निभा रहा है। 

देस को आधुनिक अस्पताल मिला है। लोगों को अपने इलाज के लिए चंडीगढ़ पी.जी.आई. आना पड़ता था जहां भीड़ हमेशा रहती थी। इसके साथ ही लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। भारत के स्वास्थ्य के क्षेत्र में जीतना काम पिछले 7-8 सालों में हुआ है उतना 70 सालों में नहीं हुआ है। 

उन्होंने आगे कहा कि 4 दीवारें खड़ी करने से हेल्थ सेंटर नहीं बन जाता है। देश 6 मोर्चो पर एक साथ काम करके देश की स्वास्थ्य सुविधा को सुधारा जा रहा है।  गांव-गांव में छोटे आधुनिक अस्पताल खोलना,  शहरों में मेडिकल कालेज खोलना, देश भर में डाक्टरों और पैरामेडिकल का प्रबंध करना, मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाना, टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मरीजों का इलाज करना है

पी.एम. मान ने कहा कि कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई है कि जल जीवन मिशन की वजह पानी से होने वाली बीमारियों में बहुत ज्यादा कमी आई है। जब हम बचाव के लिए काम करते हैं तो बीमारी की कम होती है इसी तरह की सोच पर पहले की सरकार काम नहीं करती थी। हम आज के समय में  लोगों को जागरूक करके बीमारियों से बचा रहे है। योग और आयुष से लोगों जागरूकता पैदा हुई है।

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने कहा कि भारत एक अंगूठी है तो पंजाब उसका नग है इसे संभाल कर रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसे चमका कर रखना है। पंजाब के बार्डर राज्य है जहां हमेशा गैंगस्टरों को डर बना रहता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि पिछली बार पी.एम. मोदी आए और सुरक्षा प्रबंधों के कारण वापस चले गए। इस उनकी सुरक्षा का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। इस दौरान उन्होंने पी.एम. को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह पंजाब को कई बड़े उपहार देकर जाएंगे। 

जानकारी के अनुसार मोहाली में खुले इसे इस कैंसर अस्पताल का पंजाब सहित 6 राज्यों को फायदा होगा। 660 करोड़ की लागत से बना है 300 बैड की क्षमता वाला यह अस्पताल। कार्यक्रम में सी.एम. मान सहित कई मंत्री मौजूद हैं। इसकेसाथ ही पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल परोहित भी मौजूद हैं। इस दौरान बड़ी संख्या लोग पंडाल में मौजूद हैं। सी.एम. द्वारा पी.एम. को श्री दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित किया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!