Edited By Kamini,Updated: 06 Oct, 2026 04:45 PM

हेल्थ डिपार्टमैंट की पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर पर Raid, भारी मात्रा में दवाइयों बरामद
चंडीगढ़ (मनप्रीत): एक मेडिकल स्टोर पर रेड की खबर सामने आई है। नशा-मुक्ति अभियान के तहत हेल्थ डिपार्टमेंट और पुलिस की ज्वाइंट टीम ने सेक्टर 32-D में पम्मी मेडिकोज पर छापा मारकर करीब 87,000 रुपये की दवाइयां जब्त कीं। हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर की गई जांच में मेडिकल स्टोर से 9 तरह की दवाइयां मिलीं, जिनकी खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं दिखाया जा सका। जांच के दौरान, टैपेंटाडोल, जोलपिडेम और अल्प्राजोलम समेत बैन दवाओं की 100 टैबलेट और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) की 2 किट भी बरामद हुईं।
इसके अलावा, इंसुलिन की 40 पहले से भरी हुई सिरिंज फ्रिज में रखने के बजाय नॉर्मल रूम टेम्परेचर पर रखी मिलीं, जो स्टोरेज नियमों का उल्लंघन है। ड्रग इंस्पेक्टर अमित लखनपाल ने सेक्टर 34 थाने की पुलिस टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। डिपार्टमेंट ने दवाइयां जब्त कर ली हैं और मेडिकल स्टोर के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here