जालंधर में लेक्चरर नेहा बस्सी की ह/त्या के मामले में खुले नए राज, प्रेमिका सतपाल कौर के पति ने खोले भेद

Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2026 12:15 PM

lecturer neha bassi case shocking revelation

करतारपुर में लेक्चरर नेहा बस्सी की बेरहमी से हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

पंजाब डेस्क : करतारपुर में लेक्चरर नेहा बस्सी की बेरहमी से हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की प्रेमिका सतपाल कौर का पति विशाल शर्मा सामाने आया है जिसने कई राज खोले हैं। विशाल शर्मा ने बताया की करीब 11 साल पहले उसकी सतपाल कौर से शादी हुई थी जिससे उनकी एक 9 साल की बेटी भी है। 

विशाल का कहना है कि सतपाल कौर का उसके स्कूल के दोस्त उमंग बस्सी के साथ करीब पिछले 3 साल से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इस संबंध में उसे 6 महीने पहले पता चला था। विशान ने बताया कि वह हैदराबाद में नौकरी करता है और उसकी पत्नी बेटी के साथ जालंधर में रहती थी। जिस घर में वह रहती थी उसे 1 करोड़ रुपए में खरीदा था और विशाल ने घर की रजिस्ट्री भी पत्नी के नाम ही करवाई थी।    
विशाल ने शक होने पर जब फरवरी में पत्नी का फोन चैक किया था तो उसे उमंग बस्सी और सतपाल कौर की वॉट्सऐप चैट मिली थी जिसमें वह दोनों अपने पार्टनर को रास्ते से हटाने या फिर छोड़ने की साजिश रच रहे थे। विशाल का आरोप है कि उमंग बस्सी ने उन पर हमला भी किया था जिसकी शिकायत उसने की थी पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। विशाल ने बताया कि वह नौकरी के कारण हैदराबाद में रहते थे जिस कारण वह बच गए और उमंग बस्सी ने अपनी पत्नी नेहा को हार्पिक पिला दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!