प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Oct, 2024 12:12 AM

leading industrialist ratna tata passed away

पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रत्न टाटा जोकि देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे।

पंजाब डैस्क : पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रत्न टाटा जोकि देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे। वहीं रत्न टाटा की मौत की खबर सुनते देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

बढ़ती उम्र से जुड़ी तकलीफों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रतन टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक टाटा समूह की अगुवाई की। उन्होंने टाटा संस को नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी बनाया। रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया। टाटा समूह आज देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!