अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगरों को लेकर अहम खबर, इस बार पंजाब से...
Edited By Kalash,Updated: 03 Jun, 2025 06:16 PM

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
चंडीगढ़ : अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं को रास्ते में खाने-पीने की चीजों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी अधिकतर पंजाबियों ने लंगर के लिए पंजीकरण करवाया है। इसके बाद इस वर्ष अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सबसे अधिक लंगर पंजाब से होंगे।
लंगर के दौरान व्रत रखने वालों और बच्चों के लिए दूध, फल और ड्राई फ्रूट का प्रबंध होगा। बता दें कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमले का अमरनाथ यात्रा पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। अमरनाथ यात्रा के लिए लाखों लोग पंजीकरण करवा चुके हैं। हर वर्ष विभिन्न संगठनों द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर लगाया जाता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here