दुखद खबर : ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को लगा गहरा सदमा

Edited By Urmila,Updated: 29 Jul, 2025 05:47 PM

kuldeep singh gargajj brother in law death accident

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बहनोई (जीजा) गुरविंदर सिंह की अमृतसर-तरनतारन मार्ग पर गोहलवड़ के पास दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बहनोई (जीजा) गुरविंदर सिंह की अमृतसर-तरनतारन मार्ग पर गोहलवड़ के पास दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दुर्घटना तब हुई जब गुरविंदर सिंह की मोटरसाइकिल एक गाय से टकरा गई। सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उनका निधन हो गया।

गुरविंदर सिंह पंजाब पुलिस में ए.एस.आई. थे। वह तरनतारन जिले के गांव खारा के निवासी थे और वर्तमान में अमृतसर शहर के भाई मंझ रोड स्थित ग्रैंड एस्टेट में अपने परिवार के साथ रहते थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!