भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में कृष्ण कुमार सकलानी प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त

Edited By Kalash,Updated: 16 Aug, 2026 02:36 PM

krishna kumar saklani appointed state co convener of the bjp trade cell

विकास मंच के संस्थापक एवं सफल उद्यमी श्री कृष्ण कुमार सकलानी को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

जोगिंद्रनगर: विकास मंच के संस्थापक एवं सफल उद्यमी श्री कृष्ण कुमार सकलानी को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री गोविंद ठाकुर ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

मंडी जिला की लडभड़ोल तहसील के गांव व डाकघर खद्दर से संबंध रखने वाले कृष्ण कुमार सकलानी लंबे समय से राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने मंडी जिला में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी कई कार्य किए हैं।

सकलानी द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर, गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता, कोरोना महामारी के दौरान मुफ्त राशन वितरण तथा गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग जैसे कार्य किए गए हैं। इसके अलावा वह दिल्ली में सक्रिय हिमाचली सामाजिक संस्थाओं के साथ भी जुड़े हुए हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति का दिल्ली में कार्यरत कई हिमाचली सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया है। संस्थाओं ने उम्मीद जताई कि सकलानी की नियुक्ति से प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजक कृष्ण कुमार सकलानी ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए वह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए काम करेंगे और शहरी क्षेत्रों में पार्टी की जीत के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। सकलानी ने कहा कि वह जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और व्यापारियों की समस्याओं एवं मांगों को राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!