आंख खुली तो बिस्तर से गायब थी बच्ची, दूध पीने के बाद सो गई थी मां के साथ

Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2019 12:20 PM

kidnapped rakhi in amritsar

24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी सुराग नहीं लग पाया।

अमृतसर(संजीव): मजीठा रोड बाईपास पर स्थित झुग्गियों से डेढ वर्षीय राखी के अपहरण हो जाने के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर दिन भर पुलिस आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगालती रही और क्षेत्र में कुछ मुखबिरों को भी एक्टिव किया। मौके पर पहुंची फोरैसिंक व डॉग स्वॉयड की टीम ने भी अपहरणकर्ता का सुराग लगाने का प्रयास किया जबकि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी सुराग नहीं लग पाया। 

यह है मामला
गत रात्रि 12:30 बजे के करीब बाईपास पर स्थित झुग्गियों में सौ रही डेढ़ वर्षीय राखी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया। राखी की मां अल्लू अपनी बेटी को दूध पिलाने के बाद रात्रि सौ गई थी और जब कुछ समय बाद आंख खुली तो बिस्तर पर उसकी बेटी नहीं थी। जिसके बाद वह अपनी बेटी को तलाशने लगे। 

यह कहना है पुलिस का
थाना सदर के इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रेमपाल का कहना है कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है बहुत जल्द अपहरणकर्ता का सुराग निकाल बच्ची को बरामद किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!