Edited By Kamini,Updated: 31 Dec, 2021 03:27 PM

आज अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पटियाला में शान्ति मार्च निकलाने पहुंचे। यह शान्ति मार्च पंजाब में हो रही घटनाओं के मद्देनजर निकाला जा हा है। इस दौरान केजरीवा ने भाजपा निशाना साधाते हुए कहा कि बेजेपी धर्म की राजनीति करती है। केजरीवाल पंजाब...
पटियाला: आज अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पटियाला में शान्ति मार्च निकलाने पहुंचे। यह शान्ति मार्च पंजाब में हो रही घटनाओं के मद्देनजर निकाला जा हा है। इस दौरान केजरीवा ने भाजपा निशाना साधाते हुए कहा कि बेजेपी धर्म की राजनीति करती है। केजरीवाल पंजाब सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चुनाव आने वाले हैं इस दौरान पंजाब में कई घटनाएं होनी शुरू हो चुकी है। कुछ दिन पहले श्री दरबार साहिब में बेअदबी हुई इसके पिछे मास्टर मांइड कौन है। उसे किसने भेजा था पुलिस आज तक इस बारे में कुछ पता नहीं लगा पाई क्यों। उसके बाद लुधियाना के अदालत परिसर में बम ब्लास्ट हुआ यह सब चुनावों के दौरान ही क्यों हो रहा है।
2015 में बरगाड़ी में बेअदबी की हुई घटना। 2017 में भी चुनावों के दौरान मोर मंडी में बम धमाका हुआ था। उन्होंने कहा कि अगर उस समय आरोपियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाती तो आज के समय में ऐसी घटनाएं नहीं होती। जानबूझ कर पंजाब का माहौल खराब किया जाता है। यहां की सरकारें सिर्फ अपने बारे में सोचती है।
केजरीवाल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पंजाब में सभी पार्टियां सिर्फ कुर्सी के लिए ही लड़ रही हैं। यहां हर किसी को सी.एम. बनने की होड़ लगी है परन्तु पंजाब के बारे में कोई नहीं सोचता। पंजाब के अंदर फिर से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पंजाब की सत्ता लोगों के हाथ में देनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में शांति बहाल करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ईमानदार पार्टी की सरकार जनता ही बनाएगी। उम्मीद करते हैं कि पंजाब की शांति और भाईचारे को कोई ताकत नहीं मिटा सकती।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here