कल पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल, SC भाईचारे से संबंधित कर सकते हैं बड़े ऐलान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Dec, 2021 12:32 PM

kejriwal may make big announcements related to sc

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानि कि मंगलवार को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी.........

जालंधर: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानि कि मंगलवार को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार वह कल दोआबा क्षेत्र का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह एस.सी. भाईचारे के लोगों के लिए बड़े ऐलान भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी वह जालंधर का दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने व्यापारियों को गारंटी देते हुए 24 घंटे बिजली देने का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें: 6 दिनों से लापता बच्ची की इस हालत में मिली लाश, परिवार का रो-रो हुआ बुरा हाल

जिक्रयोग्य है कि पंजाब में आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। एक ओर जहां शिरोमणि अकाली दल की ओर से रैलियां करके लोगों के लिए बड़े ऐलान करने के साथ-साथ उम्मीदवारों के ऐलान भी किए जा रहे हैं, वहीं अभी तक कांग्रेस की पार्टी की ओर से विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारे जाने वाले उम्मीदवारों के नामों भी नहीं बताए गए हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए अब तक 10 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!