पंजाब में सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2026 11:40 AM

public holiday announced in punjab for monday

नवंबर का महीना पंजाब के लोगों के लिए छुट्टियों से भरा रहने वाला है।

चंडीगढ़: नवंबर का महीना पंजाब के लोगों के लिए छुट्टियों से भरा रहने वाला है। इस महीने दिवाली, विश्वकर्मा दिवस, शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस और श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाया जाएगा।

इस बार दिवाली का त्योहार रविवार को है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर (सोमवार) को विश्वकर्मा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है। इसके चलते राज्य के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। विश्वकर्मा पूजा के चलते कई निजी संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी।

इसके अलावा 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस और 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व के अवसर पर भी पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!