कंगना रनौत मानहानि मामला: गवाह पेश न होने से सुनवाई टली, अब 12 मई को होगी सुनवाई

Edited By Kalash,Updated: 28 Apr, 2026 05:44 PM

kangana ranaut defamation case

मानहानि मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद व फिल्म अभिनेत्री Kangana Ranaut की बठिंडा अदालत में आज निर्धारित पेशी के दौरान सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

बठिंडा (विजय वर्मा): मानहानि मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद व फिल्म अभिनेत्री Kangana Ranaut की बठिंडा अदालत में आज निर्धारित पेशी के दौरान सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान न तो कंगना रनौत खुद अदालत में उपस्थित हुईं और न ही मामले के अहम गवाह पेश हो पाए, जिसके चलते अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय कर दी।

मामले की सुनवाई के दौरान कंगना रनौत की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि इस केस में दो मुख्य गवाह Surjit Singh Phool और Gurpreet Singh की गवाही होनी है। वकील के अनुसार सुरजीत सिंह फूल पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके चलते वे अदालत में पेश नहीं हो सके, जबकि गुरप्रीत सिंह की गवाही भी आज दर्ज नहीं हो पाई।

बचाव पक्ष ने अदालत में यह भी आग्रह किया कि गवाहों की गवाही क्रमवार दर्ज की जाए। पहले सुरजीत सिंह फूल की गवाही करवाई जाए, उसके बाद गुरप्रीत सिंह और फिर Mahinder Kaur की गवाही ली जाए। अदालत ने इस आग्रह को ध्यान में रखते हुए मामले की अगली सुनवाई 12 मई निर्धारित कर दी।

वहीं शिकायतकर्ता पक्ष से जुड़े बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के पति ने कहा कि वे लंबे समय से इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन यदि यहां से राहत नहीं मिली तो “कुदरत इंसाफ जरूर करेगी।” मामले की अगली सुनवाई अब 12 मई को होगी, जिसमें गवाहों की पेशी और गवाही दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!