13 एकड़ जमीन की मालिक है बुजुर्ग महिला, कंगना को दिया जवाब, बोली-"आकर खेत में कर ले मजदूरी"

Edited By Vatika,Updated: 02 Dec, 2020 11:06 AM

kangana compares farmer movement protest old women gives a reply

बॉलीवुड अदाकार कंगना रनौत के ट्वीट का जवाब देते हुए करीब 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिंदर कौर ने कड़ी आपत्ती जाहिर की है।

बठिंडा (कुनाल बांसल): बॉलीवुड अदाकार कंगना रनौत के ट्वीट का जवाब देते हुए करीब 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिंदर कौर ने कड़ी आपत्ती जाहिर की है। दरअसल, ट्वीटर पर जिस बुजुर्ग किसान महिला का कंगना ने परिहास करके अनाप-श्नाप लिखा है उसके उत्तर में  महिंदर कौर ने कंगना पर भड़कते हुए कहा है कि वह 13 एकड़ जमीन की मालिक है और उसके खेत में अभी भी 1 दर्जन मजदूर काम करते है। उन्होंने कंगना को खेत में मजदूरी करने की ऑफर देकर कहा है कि किसानों का अपमान करने के लिए उसे सजा मिलनी चाहिए। 

PunjabKesari

महिंदर कौर का कहना है कि वह किसान भाइयों के हक के लिए पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रही है और आगे भी इस तरह करती रहेगी। 100 रुपए वाली बात लिखकर कंगना ने किसानों का अपमान किया है, जिसकी सज़ा उसे मिलनी चाहिए।बुज़ुर्ग महिला महेंद्र कौर और उसके पति ने कहा कि कंगना चाहे तो हम उसे मज़दूरी पर रख सकते हैं। इस तरीके से किसी का भी अपमान करने वाली कौन होती है। उसने ऐसा क्या देखा है कि 100 रुपए वाली बात लिखकर किसानों का अपमान किया है। हम केंद्र सरकार के साथ-साथ कंगना का विरोध करते हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि गत दिवस कंगना रनौत ने ट्वीट करते बुज़ुर्ग महिला की तस्वीर सांझी की और दावा किया कि वे प्रदर्शनों में जाने के लिए पैसे लेती है। हालांकि कंगना ने बाद में अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया था। इसको लेकर हर किसी की तरफ से उसका सख़्त विरोध किया जा रहा है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!