Kamal Kaur bhabi: सामने आई CCTV को लेकर SP ने किया बड़ा खुलासा

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2025 01:57 PM

kamal kaur bhabi

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर  कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पंजाब डेस्कः सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर  कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बठिंडा के भुच्चो मंडी इलाके स्थित आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक कार से कमल कौर की लाश मिली। इस मामले में एस.पी. सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कंचन कुमारी 9 जून को लुधियाना से एक इवेंट की प्रमोशन के लिए बठिंडा जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद परिवार से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ।  शुरुआती जांच में कार का नंबर फर्जी पाया गया है, वहीं सी.सी.टी.वी. के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

  जनता से की जा रही खास अपील 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार छोड़कर घटनास्थल से भाग गए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया गया कि जिस कार में शव मिला है, उस पर लुधियाना का नंबर है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह नंबर भी फर्जी हो सकता है। पुलिस आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शहर के बीचो-बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को कोई जानकारी है तो वह पुलिस को सूचना दे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!