Edited By Kalash,Updated: 19 Aug, 2025 05:47 PM

इस कार्रवाई की खबर फैलते ही बाजार के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
जालंधर : जालंधर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले भैरों बाजार में आज सुबह जीएसटी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार टीम ने "सस्ती हट्टी" नामक दुकान पर रेड की और दुकान का शटर बंद कर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान किसी कर्मचारी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई और न ही किसी ग्राहक को अंदर प्रवेश करने दिया गया। यह प्रक्रिया कई घंटों तक चली। अंत में विभाग की टीम दुकान से कुछ अहम दस्तावेज अपने साथ ले गई।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रही महिला अधिकारी ने बताया कि यह रेड चंडीगढ़ के अधिकारी जसकरण सिंह बराड़ के आदेशों पर की गई। हालांकि अब तक दस्तावेजों की जांच के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सांझा नहीं की गई है। विभाग को दुकान पर बिना बिल के सामान बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही बाजार के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here