Jalandhar : अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, एक के बाद एक कई ठिकानों पर छापेमारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Aug, 2026 12:14 AM

jalandhar major crackdown on illicit liquor

अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ जालंधर पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के अलग-अलग इलाकों में टीमों ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नाजायज शराब बरामद की है। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जालंधर: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ जालंधर पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के अलग-अलग इलाकों में टीमों ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नाजायज शराब बरामद की है। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जालंधर वेस्ट के थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शराब के स्रोत तथा इसकी सप्लाई को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं, भोगपुर पुलिस ने भी बिल्ला नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस और एक्साइज विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि शराब की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!