Edited By Kamini,Updated: 04 May, 2026 04:07 PM

शहर में दो गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है।
जालंधर: शहर में दो गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रिहायशी इलाका ऋषि नगर में 2 पक्षों में जबरदस्त हंगामा हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। मौके पर लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। पूरी घटना पास में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रंजिश के चलते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर और गोली चलाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए एक गिरफ्तार कर लिया है वह अन्य तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस मामले संबंधी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 3 को दे दी गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए ACP ने बताया कि उन्हें गत रात इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान इलाका निवासी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। फिलहाल इतना पता चला है कि, मामला पुरीना रंजिश का है। पुलिस का कहना है कि, अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here