Jalandhar : शहर में देर रात बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मैडीकल स्टोर मालिक को कुचला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Nov, 2024 12:19 AM

jalandhar high speed truck crushed the medical store owner

शहर में देर रात एक भयानक सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गुरु नानक मिशन चौक के पास घटे सड़क हादसे में एक मैडीकल स्टोर मालिक की दर्दनाक मौत हो गई है।

जालंधर : शहर में देर रात एक भयानक सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गुरु नानक मिशन चौक के पास घटे सड़क हादसे में एक मैडीकल स्टोर मालिक की दर्दनाक मौत हो गई है।जानकारी अनुसार देर रात गुरु नानक मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मैडीकल स्टोर मालिक सौरव दुआ की मौत हो गई। मृतक सौरव दुआ परुथी अस्पताल के अंदर दवाइयों की दुकान करते थे, जिनकी आज रात सड़क हादसे में मौत होने से शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सौरव रात को अस्पताल से छुट्टी कर अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था कि रास्ते में गुरु नानक मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं सौरव की मौत की खबर सुनते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा रो रोकर बुरा हाल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!